एसडीएम का फालोवर(खानसामा) निकला कोरोना पाजिटिव: अधिकारी,कर्मचारी भयभीत:

By: indresh
Jul 20, 2020
468

मछलीशहर : एस डी एम मछलीशहर अमिताभ यादव के फालोवर के कोरोना पाजिटिव मिलने से तहसील में हड़कंप मच गया।तहसील के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहम गये हैं।बताया जाता है कि एस डी एम के फालोवर की सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पर कोरोना जांच कराई गयी।  रिपोर्ट- पाजिटीव आने के बाद फालोवर फरार हो गया।इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने इसकी जानकारी उप  जिलाधिकारी को दिया। फालोवर जमालपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसके अचानक गायब होने से स्वास्थ्य महकमे मे हडकम्प मच गया।बताया जाता है कि कोरोना पीड़ित एस डी एम के आवास पर खाना भी बनाता था।जहां तहसील के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों का आना जाना था।उक्त कर्मचारी किसके किसके सम्पर्क में था उसकी जांच पड़ताल चल रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक डा.रफ़ीक फारुकी ने एस डी एम व तहसीलदार नायब तहसीलदार भी कोरोना जांच के लिये बुला लिया।अधीक्षक ने बताया कि कोरोना पीड़ित को मंगलवार को जिला मुख्यालय भेजा जायेगा।वहीं नगर पंचायत द्वारा आनन फानन में तहसील परिसर को सेनेटाईज किया गया।


indresh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?