जमानियां तहसील मुख्यालय पर विशाल व ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 25, 2019
338


रिपोर्ट: :मोज़म्मिल खान 

गाजीपुर: दिलदारनगर नगर।पंचायत स्थित मकबूल खाँ के हाते में समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा प्रस्तावित सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम एक अक्टूबर को किया जाएगा धरने

को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एक होकर पूरी निष्ठा के साथ लग जाये और इस झुठ्ठी जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाये। क्यो की अब पानी सर से ऊपर बह रहा है और इस शासन में हमारे लोगो को चिंहित करके जांच के नाम पर अत्याचार किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जायेगा।

आज जिस तरह तेजी से प्याज व पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ रहा है ठीक उसी प्रकार देश व प्रदेश में बलात्कार, लूट, छिनैती, हत्या, घुसखोरी, भष्टाचार बढ़ रहा है और यह सरकार उसे रोकने में पूरी तरह फेल है। वही श्री सिंह ने कहा कि इस समय मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है और आप लोग बूथ स्तर पर छूटे हुये लोगो के एक एक नाम को मतदाता सूची में अवश्य चढ़वा ले, क्यो की यही से आपकी तकदीर व तस्वीर का फैसला होता है। वही बैठक को सम्बोधित करते हुये विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि ये सरकार में बैठे लोग जात पात के नाम पर उत्पीड़न करने वाले लोग है।इनको  नौजवानों किसानों  से कोई लेना देना नही है। ये गाय, गंगा,मंदिर व मस्जिद के नाम पर झूठ बोलकर भरम फैलाकर राजनीत करने वाले लोग है।इनसे सावधान रहने की जरूरत है और पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। उन्हेंने कहा कि सेवराई तहसील पर पत्रक दिया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दया शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य जमशेद खाँ, अशोक सिंह, शरफराज खाँ, अनिल यादव, कामरान खाँ, एहशान प्रधान, प्रमोद यादव, भोला यादव, सद्दाम खाँ, रजनीकांत यादव, कादिर राईनी, धर्मेंद्र पाण्डे, आनन्द, अजीत गुप्ता, तहसीम, रामाश्रय यादव, प्रदीप यादव, संजीत कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन उर्मिलेश पाण्डेय ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?