सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का लखनऊ में हुआ सम्मान

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 21, 2019
309


 दिलदारनगर :लखनऊ की चर्चित सामाजिक संस्था बैदही वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा डाक्टर रूबी राज सिन्हा के द्वारा बीस अगस्त मंगलवार की शाम, राय उमा नाथ ऑडिटोरियम, कैसर बाग में जनपद ग़ाज़ीपुर, दिलदारनगर की सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक/निदेशक डाक्टर वसीम रजा एवं सलाहकार ख़ान ज़ियाऊद्दीन मुहम्मद कासिम तथा सचिव एहसान अहमद को एक-एक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ वसीम रज़ा सामाजिक कार्यकर्ता है इन्होनें सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट को 19 फरवरी 2015 से रज़िस्टर्ड कराकर कई सारे मिशन पर समाज में कार्य कर रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से महिला हुनर रोजगार मिशन, मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ मुहिम के तहत हेलमेट जागरूकता अभियान, दिव्यांग हुनर रोजगार मिशन, नशा मुक्ति, आओ स्कूल चले अभियान, दहेज प्रथा पर रोक-थाम आदि।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?