टिकट की मिलने की सूचना पर बाबा के दरबार मे लगाई हाजिरी

By: indresh
Apr 03, 2019
364

जौनपुर:  मछलीशहर लोकसभा सीट पर वीपी सरोज के भाजपा प्रत्यासी के रूप में घोषणा होते ही दूसरे नामो पर हो रही चर्चा पर विराम लग गया। बसपा पार्टी द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही जहाँ टी राम के नाम की घोषणा कर दी गई थी। वही भाजपा व कांग्रेस के प्रत्यासी की घोषणा नही होने से चुनाव को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था। किन्तु बुधवार को भाजपा द्वारा वीपी सरोज के नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र के लोग जीत हार का गुणा गणित लगाने में व्यस्त हो गए। भाजपा प्रत्यासी वी पी सरोज से टिकट मिलने पर फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया की वह टिकट मिलने की सूचना पर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिये निकल गए। बाबा का दर्शन करने के पश्चात वह क्षेत्र में पहुंच लोगो का आशीर्वाद लेगे। उन्होंने बताया की मोदी जी के नीतियों व उनके विकास कार्यो के बल पर चुनाव में जनता से वोट लेकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करूँगा।


indresh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?