कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की पिटाई:एक सप्ताह बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी:

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 15, 2019
350

by: इंद्रेश तिवारी                                                                                                                                                                                                                                   मछलीशहर:  15 जनवरी कोतवाली क्षेत्र के सैयद बाबा की मजार के पास कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी किया। छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की पिटाई की गई। घटना के एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी न दर्ज होने पर उपजिलाधिकारी जे.एन.सचान ने मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र की कोढ़ा गांव निवासी अनुसूचित जाति की अमीषा पुत्री अमरनाथ मां चमेला देवी मेमोरियल इंटर कालेज मिर्जापुर, मछलीशहर में इंटर की छात्रा है। कस्बे के रोडवेज के बगल सुपर कम्पूटर कोचिंग सेंटर पर विद्यालय के बाद कम्पूटर की पढ़ाई भी करती है। छात्रा ने उपजिलाधिकारि को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 8 जनवरी को कोचिंग से अपने भाई आयुष के साथ साइकिल से घर वापस जा रही थी। जैसे ही सैयदबाबा मजार के पास पहुंची ही थी कि पुराफगुई गांव निवासी मुकेश, तिल्ली, नीरज, सुबोध, विकास, महादेव आदि साइकिल रोककर छेड़खानी करने लगे।विरोध करने पर भाई की पिटाई भी किये और जान से मारने की धमकी भी दिये। राहगीरों के बीच बचाव के बाद जान बची और मनचले फरार हो गये। छात्रा का आरोप है की कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके पूर्व भी मनचले कई दिनों से छात्रा से बराबर कोचिंग आते जाते छीटा कसी कर रहे थे ।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?