मछलीशहर मे अकीदत व जोश -खरोश के साथ मनाई गई जश्ने ईद ए मिलाद ,

By: Riyazul
Nov 29, 2018
371

मछलीशहर मे अकीदत व जोश -खरोश के साथ मनाई गई  जश्ने ईद ए मिलाद ,

जौनपुर: मछलीशहर जिले के मछलीशहर कस्बे में ईद मिलादुन्नबी बुधवार को पूरे जोशो-खरोश के साथ मनाया गया।
मछलीशहर कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अंजुमनों ने रात भर नाते नबी पेश की। फने सिपहगिरी के अखाड़े अपना हुनर दिखाते हुए शाही मस्जिद तक पहुंचे। 
कस्बा स्थित पार्क पर जलसा कौमी यकजहती का आयोजन हुआ। 
वक्ताओं ने सीरते नबी पर रोशनी डाली।
सबसे पहले जश्ने यौमुन्नबी पर एक जलसे का आयोजन शाह असरफ की मस्जिद पर
किया गया। शुरुआत कलामे इलाही से इमाम  ने किया। इसके बाद उन्होंने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत बयां की। कहा कि हजरत की पैदाइश सन् 532 ईस्वी में मक्का में हुई। उस वक्त वहां पर जबरदस्त जाहिलियत फैली हुई थी। ऐसे में उन्होंने वहां से पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। लोगों को जीने की सही राह दिखाई। आज हम लोगों को उन्हीं की राह पर चल कर दिखाना चाहिए ताकि पूरी दुनिया में अमन व सुकून बरकरार रहे।
जनरल सेक्रेटरी ने कहा की कस्बे का यह जुलुस पिछले 62 वर्षों से मनाया जा रहा है इसमे एक दर्जन कस्बे की अन्जुमने तथा आधा दर्जन बाहरी अन्जुमने भाग लेती है।यह जलसा आपसी एकता और सौहार्द का प्रतिक है।

तत्पश्चात तमाम अंजुमन व अखाड़ों को सदर मुस्तफिज खान  ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों मौलवी उमर रोड से होता हुआ मछलीशहर कस्बे मे प्रवेश कर पड़ाव स्थित शाही जामा मस्जिद पहुंच कर देर रात जलसे में तब्दील हो गया। इस दौरान शाही ईदगाह, शाही मस्जिद, शाही बड़ी मस्जिद, सहित पूरे कस्बे को विद्युत उपकरणों व झालरो से दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया था। जुलूस के साथ चल रहे विभिन्न जिलो व बैरुनी अंजुमनो 
ने नाते नबी पढ़ने वाली अंजुमनों की हौसला अफजाई की। अंजुमनों ने सरकार की आमद मरहबा आदि नातिया कलाम पेश किया तो लोग झूम उठे। जुलूस के मार्गों पर शाम से ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह पेयजल व्यवस्था कराई गई थी। कमेटियों की तरफ से चाय और काफी का जगह-जगह स्टाल लगाया गया। जगह-जगह बनाए गए मंच पर मरकज के पदाधिकारियों ने अंजुमनों को कलाम के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा अखाड़ों के उस्तादों को भी उनकी टीम द्वारा दिखाए जाने वाले करतब के आधार पर पुरस्कृत किया गया। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे। नगर समेत जिले के विभिन्न इलाकों से आए जायरीनों ने जुलूस व जलसे में पूरी अकीदत के साथ शिरकत की।
इस मौके सेक्रेटरी साजिद इकबाल,नायब सदर हाजी नसीम अंसारी,गुलनवाज,अफसर अली ,सैफ अली,सद्दाम हुसैन,अजवद कासमी,शहनवाज खान,रियाजुल हक
सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?