ठाणेकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

By: Surendra
Apr 17, 2025
248

मुंबई  : ठाणे रेलवे की १७२ वीं वर्षगांठ के अवसर पर,, ठाणे रेलवे स्टेशन (मध्य रेलवे) के प्रबंधक श्री किशोर तवड़े से  मुलाकात की और विस्तार से चर्चा की और तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।

जबकि हर दिन ठाणे स्टेशन से यात्रा करने वाले छह लाख से अधिक यात्री, अपर्याप्त सुविधाओं के कारण उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसमें कुछ प्रमुख समस्याएं इस प्रकार है

1। स्टेशन के १५० क्षेत्र पर फेरीवाले प्रतिबंध के बावजूद, कुछ अधिकारियों के साथ। अवैघ जुड़ाव के कगार पर हैं।

2। पैदल यात्री पुलों को फेरीवाले के अतिक्रमण किया जाता है, यात्रियों को बाधित किया जा रहा है, शिकायत करने पर धमकी दी जाती है।

3। स्वच्छता गृह का कंत्राट खत्म होने के बावजूद पैसा लिया जाता है। लघुशंका सेवा मुफ्त है।फिर भी यात्रियों को पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

4। प्लेटफ़ॉर्म नं १ बाहर की पार्किंग में रैंप पर बाइक लगाकर सुरक्षा नियमो उल्लंघन  किया जा रहा है - जहां दुर्घटना की संभावना है। हमने मांग की गई थी कि इन सवालों पर तत्काल उपाय किए जाए। हम ठानेकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार प्रयास करेंगे! इस समय नौपाडा मंडळ अध्यक्ष श्री. विकास घांग्रेकर, श्री. हिरोज कपोते, श्री. हनुमंता शिंगे, नौपाडा मंडळ महिला मोर्चा अध्यक्षा वृषाली वाघुले व नौपाडा मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?