फातमा गर्ल्स इंटर कालेज में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 27, 2025
351


दिलदारनगर/गाजीपुर : दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कुर्रा रोड़ स्थित फातमा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रांगण में 76वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार को उत्साह और उर्जा के साथ मनाया गया। फातमा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक अबरार अहमद एवं प्रधानाचार्य आमीना खातुन के द्वारा झंडा फहराया गया।


प्रातः काल से ही पूरा परिसर देशभक्ति गीतों के साथ गुंजाय‌मान रहा। झंडारोहण के साथ छात्राओं ने पूरे जोश  के साथ देशभक्ति का जज्‌बा लिए शहीदों को याद कर नारे  लगाए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।  वही  छात्राओं ने भाषण गीत एवं कविताओं के माध्यम से सबका मन अपनी ओर खींचते हुए मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किए।

फातमा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आमीन खातुन ने कहां की यह अतीत की उपलब्धियां का सम्मान करने वर्तमान चुनौतियों का सामना करने और कल के लक्ष्यों को  उत्साहपूर्वक अपनाने का दिन है उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खुशहाल व सफल जीवन की कुंजी अनुशासन है। अनुशासित जीवन के बल पर हम जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर आकाश की ऊंचाइयों को छू सकते हैं उन्होंने गणतंत्र दिवस पर्व की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए दो पत्तियां में बताया कि दर्जनों भाषा, सैकड़ों विधि, हजारों विधान है जो जोड़कर सबको साथ रखे वह भारत का संविधान है । 

फातमा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक अबरार अहमद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन परिश्रम और संघर्ष के बाद आज हम सब आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हमें देश की आजादी को अक्षुण्ण रखते हुए एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है मैं अपने छात्राओं को सहयोग करना चाहता हूं कि यह अपने देश के अच्छे नागरिक बनकर अपने देश के अच्छे नागरिक बनकर कर अपने देश की आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें‌ ‌कार्यक्रम का समापन कर सभी को अभार प्रेषित कर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम  का संचालन इरम  फिरदौस के द्वारा किया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?