जनकल्याण सामाजिक संस्था ने अपना ११वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

By: Surendra
Jan 12, 2025
340


नवी मुंबई : हर साल की तरह इस बार भी जनकल्याण सामाजिक संस्था ने अपना ११वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से  मनाया।सुबह १० बजे संस्था के सभी पदाधिकारियों ने वृद्धों के लिए बनाए गए "घरकुल केयर सेंटर" में जाकर  अनुदान किया। इस अवसर पर केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष जी .एस. पाटिल, संचालक अरुण  वी. हरम, संचालिका रश्मि अरुण हराम के अलावा अतिथि के तौर पर अपना दल महाराष्ट्र के प्रभारी महेंद्र वर्मा, नवी मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी तथा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।उक्त केंद्र की संचालक अरुण हराम ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं को हम जितना अधिक से अधिक विस्तार देंगे उतना ही समझ में सुख शांति समृद्धि फाइल की और देश विकासशील बनेग।

इसी रोज शाम को संस्था की ओर से वाशी में वार्षिकोत्सव व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा का ४९ वां जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र वर्मा ने शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि समाज के सेवकों का परम कर्तव्य है कि वह सच्चे दिल से समाज की सेवा करें। उन्होंने आगे कहा कि संस्था को  देश का भविष्य कहलाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राजाराम मोहन राय, दयानंद सरस्वती, विनोबा भावे,, मदर टेरेसा व कैलाश सत्यार्थी जैसे महान  समाज सुधारकों के चरित्र के बारे में जरूर बताना चाहिए, उन्हें अधिक से अधिक समाज सेवा के लिए अपने साथ जोड़ना चाहिए। इस अवसर पर श्री वर्मा ने समाज सेवा पर अपने अनुभव भी सांझा किए।

समारोह में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा  ने संस्था द्वारा पिछले १० सालों में  किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और आश्वासन दिया की आगामी वर्षों में संस्था समाज सेवा के जरिए पूरे देश में अपना प्रारूप बदलकर एक सफल मुकाम पर पहुंचेगी। इस अवसर पर अपना दल नई मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, नारी शहर समुह (NGO) से आरती बरणवाल संस्था के नवी मुंबई अध्यक्ष जफर अहमद खान, पत्रकार रामप्रीत राय ने भी अपने विचार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर जनकल्याण सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सरोज तथा पत्रकार नीलेश जाधव, परमानंद सिंह, अनिल कांगड़ा, संतोष नलावडे के अलावा संस्था के कई  शुभचिंतक उपस्थित थे। समारोह का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र  बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान ने किया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?