सद्भावना क्लब का चुनाव 12जनवरी को

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 08, 2025
140

जौनपुर : जनपद की सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब की बैठक अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में शिया इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें आगामी सत्र के अध्यक्ष के चुनाव के लिए पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर को चुनाव अधिकारी चुना गया। उन्होंने कहा की नौ और दस जनवरी को नामांकन और बारह जनवरी को चुनाव संपन्न होगा।

पूर्व अध्यक्ष डॉ अलमदार नज़र व आशीष साहू ने कहा की जो सदस्य सक्रिय रूप से क्लब को गतिशील बनाए उसको अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू व नरसिंह अवतार जायसवाल ने कहा की किसी भी संस्था की गतिशीलता का पैमाना नेतृत्व परिवर्तन से होता है संस्था को चुनाव के माध्यम से एक सक्रिय अध्यक्ष प्राप्त होगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?