मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर रात में लूटपाट करने वाले गिरोह को पनवेल तालुका पुलिस ने धर दबोचा, 5 आरोपी गिरफ्तार

By: Surendra
Sep 18, 2024
163

वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन में पनवेल तालुका पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री.अनिल पाटील के नेतृत्व में मिली सफ़लता

नवी मुंबई : नवी मुंबई में दिनों रात मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच नवी मुंबई के पनवेल पुलिस ठाणे परिसर अंतर्गत पुणे-मुंबई द्रुतगती महामार्ग, पुणे की तरफ़ दि. 09/ 09/ 2024 को लगभग रात 9.30 बजे ट्रक क्र. एम एच १४ के क्यु ५००८ के चालक अभियोक्ता श्री. गेंदलाल रामगरीब पटेल, उम्र ३५ वर्ष, निवासी रिवा मध्यप्रदेश, द्वारा लघु शंका करने के लिए पलस्पे हाइवे पुलिस चौकी से २०० मीटर आगे ट्रक रोका तभी वहा कुछ अंजान लोगों (उम्र २५-३० वर्ष लगभग) ने ट्रक चालक को जान से मारने की धमकी देकर हाथापाई करने लगे, जिससे ट्रक चालक ज़ख्मी हो कर जमीन पर गिर गया। उसके बाद उन लोगों ने ज़ख्मी पड़े चालक से उसके २ मोबाइल और रु.२३०००/- रुपए नगद जबर्दस्ती लेकर भाग गए ऐसा ट्रक चालक द्वारा पनवेल तालुका पुलिस ठाणे में जानकारी दिया गया। दिए गए जानकारी के आधार पर अविलंब किए बिना पनवेल तालुका पुलिस द्वारा अपराध सं. 256/ 2024 बी.एन.एस. धारा 309(4), 309(6) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया। 

उपरोक्त मामले की जांच नवी मुंबई पुलिस आयुक्त श्री. मिलिंद भारंबे, सह. पुलिस आयुक्त श्री. संजय येनपुरे, अति. पुलिस आयुक्त श्री. दीपक सकोरे के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त परि-२ श्री. प्रशांत मोहिते, सहायक पुलिस आयुक्त श्री. अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में पनवेल तालुका पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. अनिल पाटील के नेतृत्व में पनवेल तालुका पुलिस ठाणे के पुलिस अधिकारी व प्रवर्तक की स्वतंत्र पथक का गठन किया गया। 

उपरोक्त मामले में जांच के दौरान कोई भी चश्मदीद गवाह प्रत्यक्षदर्शियों की अनुपस्थिति में तकनीकी एवं गोपनीय जानकारी के माध्यम से उक्त अपराध की गहन एवं कुशल जांच के साथ-साथ अपराध की पैरवी करने पर उक्त अपराध में कुल 08 आरोपी पकड़े गये, जिनमें से आरोपी नं. 1) रोहन उर्फ गुड्डू गोपीनाथ नाइक, उम्र 24 साल, 2) रोहिदास सुरेश पवार, उम्र 23 साल, 3) अतेश रोहिदास वाघमारे, उम्र 25 साल, 4) मनीष कालूराम वाघमारे, उम्र 35 साल, सभी निवासी निंबोड़ेवाड़ी, पोस्ट निंबोड़े, तालुक खालापुर, जिला रायगढ़ क्षेत्र से दिनांक 16/ 09/ 2024 को 00:20 बजे और आरोपी नं. 5) शंकर चंदर वाघमारे, उम्र 18 साल 5 महीना, निवासी निंबोड़ेवाड़ी, पोस्ट निंबोड़े, तालुक खालापुर, जिला रायगड परिसर से दिनांक 16/09/2024 को 11:24 बजे पुलिस ने खालापुर रायगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दिनांक 20/09/2024 तक पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया है। 

उक्त अपराध में वांछित अन्य 3 अभियुक्तों की तलाश जारी है। 

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 41,000/- रुपए तक का 05 मोबाइल और 7000/- रुपए नगद कुल रु. 48,000/- कीमत का माल जप्त किया है। उपरोक्त मामले में डकैती बी.एन.एस. 2023 की धारा 310(2) जोड़ दिया गया है। 

पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन जांच दल के भाग लेने वाले अधिकारी और प्रवर्तक-

पुलिस निरीक्षक (अपराध) श्री. शेलकर, सहायक पुलिस निरीक्षक अनुखुद्ध गिजे, पुलिस उप-निरीक्षक हर्षल राजपूत, पुलिस हवलदार विजय देवरे, सुनील क्रिडाले, महेश धूमाल, शिवाजी बाबर, सतीश टंडेल, वैभव शिंदे, पुलिस सिपाही राजकुमार सोनकांबले, आकाश भगत, भीमराव खटाल, प्रवीण पाटिल।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध किया जाता है कि वे रात की यात्रा के दौरान अपने वाहनों को पुलिस स्टेशन या एमिटी विश्वविद्यालय के पास आधिकारिक स्टॉप के पास पार्किंग स्थल पर पार्क करें।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?