शनवी मुंबई पुलिस ने सभी नागरिकों से गणेश उत्सव और ईद-ए-मिलाद मिलजुलकर मनाने का आवाहन किया

By: Surendra
Sep 08, 2024
38

पुलिस उपायुक्त श्री.पंकज डहाणे द्वारा गणेश उत्सव और ईद ए मिलाद की संयुक्त बैठक का अयोजन किया गया

नवी मुंबई : महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शूरू है। गणेश उत्सव के साथ-साथ मुस्लिम भाईयों का ईद ए मिलाद की भी तैयारिया जोरो शोरो से पूरे देश में शूरू है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत परिमंडल-१ में गणेश उत्सव और ईद-ए-मिलाद की जैसे प्रमुख त्योंहार की तैयारिया धूम-धाम से शुरू है। आगामी दोनो त्यौहार के मद्देनजर नवी मुंबई पुलिस उपायुक्त परिमंडल-१ श्री पंकज डहाणे जी द्वारा शांति बैठक का आयोजन वाशी नवी मुंबई में किया गया था। इस बैठक में सभी पुलिस अधिकारी, गणेश उत्सव मंडलों के प्रमुख, ईद-ए-मिलाद के मंडलों के प्रमुख आदि लोगो की उपस्तिथि में संयुक्त बैठक का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से नवी मुंबई पुलिस उपायुक्त परिमंडल-१ श्री.पंकज डहाणे द्वारा किस प्रकार से गणेश उत्सव मनाना है, क्या-क्या नियम हैं, कैसे इजाजत लेना है सभी जानकारी इस बैठक में दिया गया। इस बैठक में ईद-ए-मिलाद के भी कई मंडल के प्रमुख थे उन्हें भी ईद ए मिलाद कैसे मानना है क्या करना है सभी जानकारी पुलिस उपायुक्त द्वारा बैठक में दिया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए गणेश उत्सव धूम धाम से, हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया गया। यदि कोई घटना हो या संदेह जनक दिखें तो तत्काल पुलिस को ११२ नंबर पर या नजदीकी पुलिस ठाणे में सुचित करने का अनुरोध पुलिस उपायुक्त श्री. डहाणे द्वारा नागरिकों से किया गया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?