महाराष्ट्र कर्मचारी संघ ने नेरुल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से सद्भावना भेंट की

By: Surendra
Jul 30, 2024
414

नवी मुंबई : हाल ही में नेरुल पुलिस स्टेशन में शामिल हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्रम्हा नायकवड़ी से महाराष्ट्र कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और चर्चा की।  इस अवसर पर महाराष्ट्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवींद्र सावंत ने नेरुल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्रम्हा नायकवाड़ी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.  इस अवसर पर श्रमिक नेता रवींद्र सावंत, सचिव मंगेश गायकवाड़, रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष विवेक पवार, सचिव महेश भोसले, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सालुंखे, मुख्य सलाहकार वामन रंगारी, प्रदीप मोहिते, ठेका श्रमिक अध्यक्ष संजय सुतार, उपाध्यक्ष साहेबराव जाधव, राजू सहित कदम, राजेंद्र जाधव, सुरेंद्र पगारे, सुशांत लांग, गणेश शिंदे, विनोद मालुसरे और अन्य उपस्थित थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?