बेलापुर भवन दुर्घटना के पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता तत्काल प्रदान की जाए

By: Surendra
Jul 27, 2024
151


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नवी मुंबई मनपा आयुक्त को निर्देश

नवीं मुंबई : दि.  27: बेलापुर के सेक्टर 19 स्थित शहबाज गांव में आज सुबह एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति मौत और एक गंभीर घायाल है इस हुई दुर्घटना के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुबह नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त से चर्चा की.  मुख्यमंत्री  शिंदे ने इसकी जानकारी मनपा आयुक्त को दी. 

मुख्यमंत्री श्री  शिंदे फिलहाल नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली में हैं।  बैठक में जाने से पहले उन्होंने नगर निगम आयुक्त  कैलास शिंदे से फोन पर बात की और बिल्डिंग हादसे के बारे में जानकारी ली.बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.  इन सभी आपदा पीड़ितों को तत्काल उपचार, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, पानी, कपड़े, अस्थायी आश्रय आदि सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। ऐसी सूचना आयुक्त को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?