नवी मुंबई में भाजपा की बैठक, पूर्व नगरसेवकों, पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

By: Surendra
May 03, 2024
389


विधायक गणेश नाईक के सामने पदाधिकारियों का आक्रोश, नरेश म्हस्के को सहयोग की आशंका कम

नवी मुंबई : नवी मुंबई में पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से ठाणे लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़नेकी तैयारी में थे। हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के पूर्व महापौर और प्रवक्ता नरेश म्हस्के की उम्मीदवारी की घोषणा की, जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में निराशा की तस्वीर देखी जा सकती है। आज गुरुवार सुबह क्रिस्टल हाउस में बैठकें शुरू हो गईं, नवी मुंबई से .संजीव नाईक को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से सभी भाजपा के नगरसेवक और पदाधिकारियों ने इस्तीफ़ा दिया। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में काफ़ी विधायक गणेश नाईक के सामने नाराज़गी व्यक्त किया।

इसी दौरान नवी मुंबई के विधायक गणेश नाईक से मुलाकात के लिए शिंदे गुट के घोषित उम्मेदवार नरेश म्हस्के क्रिस्टल हाउस पहुंचे तो उनके समक्ष सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नाराज़गी व्यक्त की। सभी नगरसेवक, कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कहा नवी मुंबई कभी नरेश म्हस्के को सहयोग नहीं करने वाले है।अब देखते है भाजपा विधायक गणेश नाईक कैसे सभी नगरसेवक, पदाधिकारियों की नाराजगी दूर करते है।कल शुक्रवार 3 मई को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है और यह देखना अहम होगा कि क्या शिंदे-फडणवीस पूर्व मंत्री विधायक गणेश नाईक की नाराजगी दूर करने में सफल हो पाएंगे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?