नवी मुंबई नगर निगम के नए आयुक्त श्री. कैलास शिंदे

By: Surendra
Mar 21, 2024
295

केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य मुख्य सचिव द्वारा हुई नियुक्ति

नवी मुंबई : देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है, आचारसंहिता लागू हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों का कार्यकाल ३ वर्ष पूर्ण हो गया है उनका स्थानांतरण करने के निर्देश राज्य मुख्य सचिव को दिए थे। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करने के लिए नवी मुंबई नगर निगम, ठाणे नगर निगम और मुंबई नगर निगम के आयुक्त का स्थानांतरण करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने भूषण गगरानी, सौरभ राव, कैलाश शिंदे इन तीनो अधिकारियों का नाम केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा था। जिसमे भूषण गगरानी को मुंबई नगर निगम के आयुक्त के रूप में नामित किया गया है।राज्य मुख्य सचिव ने भेजे गए नामों में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार भूषण गगरानी को मुंबई नगर निगम का आयुक्त, सौरभ राव को ठाणे नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। कैलास शिंदे को नवी मुंबई का आयुक्त चुना गया है। अभिजीत बांगर को मुंबई नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?