पंचदेव मंदिर आश्रम ट्रस्ट में 27 को हरिकीर्तन व 28 भंडारा का आयोजन

By: Sivprkash Pandey
Feb 22, 2024
71


आजमगढ़ : हर साल की तरह इस वर्ष भी पंचदेव  मंदिर आश्रम ट्रस्ट हथौटा, जहानागंज में एक भंडारे का  भव्य आयोजन 28 फरवरी दिन बुधवार को  दोपहर बाद आयोजित किया गया है।

पंचदेव मंदिर आश्रम ट्रस्ट के महंत आरस गौरीशंकर दास मशानी ने बताया कि पंचदेव मंदिर ट्रस्ट  में यह  आठवां वार्षिक भंडारा है। इस दौरान 27 फरवरी मंगलवार को हरिकीर्तन शुरू होगा और इसकी पूर्णाहुति बुधवार की सुबह होगा।इसके बाद  भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने धर्म प्रेमियों से  आग्रह किया  है कि वे  भंडारे में आएं और प्रसाद  लें।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?