पत्नी की विदाई नही हुई तो फौजी ने ससुर को गोली से उड़ाया,अन्य बाल बाल बचे

By: Riyazul
Sep 04, 2018
319


 उत्तर प्रदेश: जौनपुर मड़ियाहू नेवढ़िया के बनेवरा गांव में रिटायर फौजी ने अपने 70 वर्षीय ससुर की कल रात लगभग साढ़े 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गोलीबारी में प्रधान समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस को सूचना दी गयी। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बनेवरा गांव निवासी 70 राजनाथ सिंह खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। मधुपुर गुतवन निवासी उनका दामाद रिटायर फौजी देवेंद्र सिंह असलहा निकाल लिया। जब तक राजनाथ सिंह कुछ समझ पाते तब तक उसने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। परिवारवाले कुछ समझ पाते कि उन्हें भी असलहा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। 

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। इसकी शादी राजनाथ की पांचवीं बेटी किरण सिंह से 2010 में हुई थी। इस समय किरण मायके में है। विदाई कराने के लिए रिटायर फौजी पत्नी के मायके गया था। विदाई न होने पर विवाद हुआ। इसी के बाद उसने असलहा निकालकर ससुर को गोली मार दी।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?