To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
नवी मुंबई : वाशी का अयान गोगिया ५ साल ७ महीने की उम्र में हाथियों पर किताब लिखकर दुनिया का सबसे कम उम्र का लेखक बन गया हैं। उसकी किताब का नाम है "द एलिफेंट वर्ल्ड" (सीरीज़-1)।
अयान बहुत क्रिएटिव और इनोवेटिव बच्चा है। जानवरों के बारे में उसकी रुचि और ज्ञान उल्लेखनीय है। उसने इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है । बुद्धिमान अयान अपनी किताबें लैपटॉप पर खुद ही टाइप करता हैं। वह अपनी किताबों के लिए चित्र भी चुनता है तथा मोबाइल फोन का उपयोग करके स्वतंत्र रूप से अपने वीलॉग बनाता है। पशु-पक्षियों के प्रति दयालु अयान अपने कार्यों, भाषणों और चित्रों के माध्यम से जल, पर्यावरण और जानवरों को बचाने के लिए जागरूकता फैलाता हैं।
अयान ने ६ साल की उम्र में अपनी दूसरी किताब "द एलिफेंट वर्ल्ड" (सीरीज-2) लिखी है। उसकी किताबें अमेज़न और फ्लिप कार्ट पर भी उपलब्ध हैं। बहु-प्रतिभाशाली अयान ड्राइंग, स्टोरी टेलिंग, भाषण और नाटक में भी अच्छा हैं । अयान २ साल की उम्र में एक किताब का कवर फेस बना। उसने इंडिया किड्स फैशन वीक में भाग लिया और दिसंबर २०२२ में आयोजित ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुआ।
उसने कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं और शोज़ में भाग लिया है।हाल ही में, उसने मुंबई मेगा टैलेंट हंट में गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार और ओपन माइक में दूसरा पुरस्कार जीता।अयान 6 साल की उम्र में सबसे कम उम्र का रेडियो जॉकी बन गया है। उसने रेडियो अड्डा, मुंबई से अपनी आर.जे की ट्रेनिंग पूरी की है।
वह अपने खाली समय में कविताएं और गीत लिखता हैं। वह एक मज़ेदार बच्चा है और बॉलीवुड अभिनेताओं की नकल करने में भी अच्छा है। उसने अपने पसंदीदा कार्टून "ओगी एंड द काॅकरोचिज़" को देखकर अपनी मिमिक्री प्रतिभा का पता लगाया है। वह अपनी कहानियां स्वयं बनाता है और अपनी कहानियों के लिए काल्पनिक पात्र भी बनाता है।उसने गाने को सुनकर ही हाथी पर स्पेनिश गीत गाना सीखा है। उसके माता-पिता और शिक्षक उसके प्रदर्शन और सफलता को देखकर खुश हैं। हम अयान को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। सचमुच, ईश्वर की कृपा से वह सफलता की बुलन्दियों को छुएगा।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers