स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी ही संविधान बदलना चाहेंगे- शाहनवाज़ आलम

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 04, 2023
220

लखनऊ : भारतीय संविधान स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से निकला है। जो लोग भी अंग्रेज़ों के खिलाफ़ थे वो संविधान के साथ हैं। आर एस एस और हिंदू महासभा स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेज़ों के साथ थे इसलिए वो संविधान से नफ़रत करते हैं। मोदी सरकार इसी नफ़रत के कारण संविधान को बदलना चाहती है। 

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 1 से 6 सितंबर तक अल्पसंख्यक कांग्रेस मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान अभियान चलाकर मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने की कोशिशों के खिलाफ़ 5 लाख हस्ताक्षर इकठ्ठा कर रही है। अभियान को मिल रहे समर्थन से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि संविधान बदलने की किसी भी कोशिश को जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पर्चा बांटकर संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। 



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?