तकनीकी दक्षता, ज्ञान अर्जन व लीडरशिप विकसित कर वैश्विक चुनौतियों से निपट सकते हैं युवा: सुभाष यदुवंश

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 16, 2023
54

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान सदैव प्रेरित करते रहेंगे: रामकुमार सिंह


संत कबीर नगर (नवनीत मिश्र)। जनपद मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद मे स्वतंत्रता दिवस इंद्रधनुषी कार्यक्रमो के साथ उत्साह से मनाया गया। 

  विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड की टुकड़ी के साथ प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह, उप जिला अधिकारी श्री शैलेश दूबे जी, पुलिस उपाधीक्षक दीपांशी सिंह राठौर, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, श्री पुनीत कुमार त्रिपाठी एवं स्काउट अध्यापक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रात: विद्यालय से भव्य प्रभात फेरी निकाल कर समय माता मंदिर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन कर माल्यार्पण करते हुए वापस नेहरू चौक पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू एवं बैंक चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस विद्यालय पहुंची।

  जहां पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी एवं डॉ. महेंद्र देव शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा प्रेषित संदेश पढ़ा गया। तत्पश्चात प्रातः 10:15 पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य श्री सुभाष यदुवंश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हीरालाल कान्वेंट स्कूल एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

  समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री सुभाष यदुवंश ने बच्चों को तकनीकी दक्षता हासिल करने एवं अपने पसंदीदा क्षेत्र में ज्ञान अर्जन, लीडरशिप विकसित करने, भारत माता को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया।

  प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह ने स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों, सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद दिलाते हुए बच्चों को देश की स्वतंत्रता को अक्षुण रखने के लिए संकल्प दिलाया एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अर्जित कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया। 

समारोह का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संत मोहन त्रिपाठी एवं नरेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया।

 इस अवसर पर विद्यालय के अवकाश प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम ललित यादव जी, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता मेजर भागी प्रसाद, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव जी, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य मिट्ठू लाल रुंगटा जी, वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार ओझा, मनोज कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, इंद्रेशधर दूबे,जोखू प्रसाद जी, डॉक्टर राकेश सिंह, संत मोहन त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विद्यालय में जोखू प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया।

 एक अन्य समाचार के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह के नेतृत्व में एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने शहर में मार्च पास्ट कर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सलामी दी।

   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे, पुलिस उपाधीक्षक दीपांशी राठौर, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एन.सी.सी. ऑफिसर कैप्टन डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, श्री पुनीत त्रिपाठी, स्काउट सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार ओझा, मनोज कुमार मिश्रा, संत मोहन त्रिपाठी, मुकेश कुमार सहित सैकडो  गणमान्य नागरिकों सहित जिले के अधिकारीगण मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?