महिला ने पति पर लगाया मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 14, 2023
192

रिपोर्ट : अजय उपाध्याय

आजमगढ़: जहां उत्तरप्रदेश के मुखिया महिलाओं पर अत्याचार पर अंकुश लगाने  के लिए ठोस कदम अपना रहे है वही एक मामला थाना गौराबादशाहपुर  क्षेत्र के गाँव की पित्तूपुर निवासी महिला सुषमा उपाध्याय (कुसुम उपाध्याय)पुत्री स्व. इंद्रदेव उपाध्याय का सामने आया है पीड़ित महिला का विवाह थाना कंधरापुर ग्राम कंधरापुर जनपद आज़मगढ़ के निवासी गोपाल उपाध्याय के पुत्र प्रत्युश्चंद्र उपाध्याय उर्फ प्रिंस हुआ था पीड़िता सुषमा उपाध्याय के पिता का देहांत हो चुका है और मा भाई ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर शादी की थी ससुराल पक्ष से पति द्वारा हमेशा पीड़िता सुषमा उपाध्याय को मारा -पिटा जाता था जिससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके पित्तूपुर चली आती थी मगर कुछ महीना व्यतीत होने पर लड़के के पक्ष से उसका पिता झूठे आश्वासन देकर सुषमा को मना लेता था इस विषय पर पीड़िता की माँ ने कई बार गाव के सामने पंचायत बिठायी थी इस तरह से कब तक मेरी बेटी को मारा -पिटा जाएगा और माँ भाई को हमेशा ये डर सताता था कि कही पीड़िता के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाये जैसे पीड़िता की माँ को डर था वैसा ही हुआ दिन शनिवार दिनांक १२ /०८/२०२३ की रात को पीड़िता से उसका पति प्रत्युश्चंद्र उपाध्याय द्वारा उसकी माँ से ५०.००० (पचास हजार)दहेज मांगने का डिमांड करता है और पीड़िता द्वारा इनकार करने पर उसे रात भर मारता है आनन -फानन में पीड़िता ने कैसे भी करके दिन रविवार दिनांक १३/०८/२०२३ को सुबह ५ बजे भोर में अपने मायके जान बचाकर भाग आयी और फिर उसकी माँ  थाना गौराबादशाहपुर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुची मगर थाने वालो ने यह कह कर टाल दिया की आपका विषय थाना बरदह के अधीन आएगा आप बरदह जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ मगर थाना बरदह से भी उनको निराशा हाथ लगी।

पीड़ित महिला को एक आठ साल की बेटी व तीन साल का बेटा है जिसे महिला उसके ससुराल छोड़कर चली आयी है जो तीन साल का बेटा है वो अपनी माँ के बगैर कैसे रह पाएगा इस बात से पीड़िता काफी चिंतित है।

मैं उक्त खबर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार  व यूपी पुलिस से निवेदन करता हु की उक्त विषय की निष्पक्ष जांच करके महिला को त्वरित न्याय दिया जाए और दहेज लोभी उसके पति प्रत्युश्चंद्र उपाध्याय पर कड़ी से कड़ी कारवाई व महिला उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया जाए।

पीड़ित महिला द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा दी गयी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?