आम आदमी पार्टी ने मनाया क्रांति दिवस, शहीद स्मारक पर किया माल्यार्पण

By: Mohd Haroon
Aug 09, 2023
52

जौनपुर  :  बुधवार को आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा क्रांति दिवस पर शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के नेतृत्व में क्रांति दिवस पर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला सचिव एडवोकेट शैलेन्द्र यादव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, एडवोकेट आनंद यादव ,एडवोकेट सुनील यादव, एडवोकेट नवीन प्रजापति,  अरुण प्रकाश भास्कर, एडवोकेट अरविंद यादव, तथा जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है क्योंकि यह दिन हम सभी देशवासी क्रांतिकारी दिवस के रूप में मनाते हैं और देश को स्वतंत्र करने में क्रांति कारियों का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है इसलिए यह योगदान हम कभी भी नहीं भूल सकते और इसी कारण आज के दिन को हम क्रांतिकारी दिवस के उपलक्ष में मनाते हैं।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?