उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के जन्मदिन के अवसर पर नवी मुंबई भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

By: Surendra
Jul 23, 2023
338

नवी मुंबई :  महाराष्ट्र राज्य के अनुभवी उपमुख्यमंत्री मा. श्री  देवेन्द्रजी फड़णवीस के जन्मदिन के अवसर पर विधायक गणेश नाईक के मार्गदर्शन से नवी मुंबई भाजपा की और से पूर्व नगर सेविका माधुरी सुतार, काशीनाथ  पाटील भाजपा के महामंत्री डॉ राजेश पाटिल, के माध्यम से शिरावणे गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं कम लागत में मोतियाबिंद उपचार एवं सर्जरी का आयोजन किया गया।  समाजसेवक ॲड. नीलेश भोजने, सलाहकार ॲड अंशुवर्धन और सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप भोसकर के माध्यम से वाशी में मरीजों को फल और गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न वितरित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवक श्री. शरद जी पाटील के माध्यम से कोपरखैरणे में सफाई कर्मचारियों को छत्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक श्री. केशव  म्हात्रे, शंकर  मोरे और श्री रविकांत  पाटिल भी उपस्थित थे। वहीं कोपरखैरणे में दाजी सनस जी के माध्यम से महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद डाॅ. संजीव नाईक उपस्थित थे इसके अलवा सभी वार्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?