जुईनगर में कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

By: Surendra
May 14, 2023
211

नवी मुंबई : नवी मुंबई जिला कांग्रेस प्रवक्ता, श्रमिक नेता रविंद्र सावंत के जुईनगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय का रविवार सुबह नवी मुंबई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक के हाथो संपन्न हुआ। नेरुल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता व मजदूर नेता रविंद्र सावंत लगातार नेरूल, सानपाड़ा, जुईनगर नोडल में कांग्रेस पार्टी के संगठन को जनोन्मुखी बनाने का प्रयास कर रहे हैं.  उन्होंने नगरपालिका प्रशासन के माध्यम से नागरिक समस्याओं का समाधान करते हुए स्थानीय निवासियों को भी सुविधाएं प्रदान की हैं।  इसके अलावा मजदूरों की समस्या का समाधान करते हुए उन्होंने मजदूरों के प्रवाह को बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी की तरफ मोड़ा है.  इसके अलावा सावंत ने जगह-जगह कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय खोलकर जनता और पार्टी के बीच सीधा तालमेल बिठाने का काम ईमानदारी से किया है।

जुईनगर में कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कौशिक ने अपने उद्बोधन में रवींद्र सावंत के कार्यों की प्रशंसा की.  कांग्रेस के रत्नागिरी जिला अध्यक्ष और नवी मुंबई के पूर्व उप महापौर अविनाश लाड, महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता नासिर हुसैन, नवी मुंबई ओबीसी सेल के अध्यक्ष संतोष सुतार, नवी मुंबई जिला कांग्रेस सचिव विद्या भांडेकर, कल्पेश थोरावडे, संध्या कोकाटे, अबा सोनवणे, महानंद रामराजे, कपूर, गायकवाड़, उत्तम पिसल, भानुदास शिंदे, जोशी, संतोष पोल, रवींद्र सालुंखे, शेलार, तात्या, संजय शिंदे, सुधीर पंचाल, सुनील नियर, जितेश तांडेल, राकेश काइट, सुशांत लंबे , सुमित लंबे सूरज महाबारी, स्वप्निल सॉर्टे, गौरव महापुरे आदि मौजूद थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?