जनकल्याण सामाजिक संस्था की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और दिव्यांगों को मिठाई बांटी गई

By: Surendra
Apr 18, 2023
152

नवी मुंबई :  भारतरत्न परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की १३२ वीं जयंती के अवसर पर जनकल्याण सामाजिक संस्था नवी मुंबई की ओर से संभाग के जरूरतमंद विधवा महिलाओं को मुफ्त साड़ी बांटने का कार्य संपन्न हुआ साथ ही दिव्यांग नागरिकों को भी संस्था की ओर से मिठाई बांटी गई। इस कार्यक्रम मैं विधवा महिलाएं और दिव्यांग नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का आयोजन जनकल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश जैसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में महापे कांग्रेस के पूर्व पार्षद नामदेव डाऊकर, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के नवी मुंबई जिला अध्यक्ष दशरथ  चव्हाण, वंचित बहुजन आघाडी के गजानन जाधव , उत्तमराव रोकड़े, बहुजन समाज पार्टी के नवी मुंबई प्रभारी प्रोफ़ेसर दत्ता हेगडे, समाज सेविका शुभांगीताई गायकवाड, प्रशासकीय सचिव प्राध्यापक आराख सर, प्रफुल्ल हंबर्ड, रोशनी हंबर्डे , प्रबुद्ध दिव्यंग फौंडेंशन के सुवर्ण गजभिये,दलित पैथर ठाणे जिला अध्यक्ष सुनील गायकवाड, एडेवोकेट बालाजी वाघमारे, उद्यमी संताला शर्मा, गौतम तायड़े, बाबा लोहार, बोद्ध समाज पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रतिभाताई अंधारे, अध्यतित्मक गुरु जयवंत भगवान, बाबा गुरव, कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व महिला बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?