जनकल्याण सामाजिक संस्था का ९ वां वार्षिकोत्सव संपन्न

By: Surendra
Jan 11, 2023
259


नवी मुंबई : एक सच्चे देशभक्त का समाज व देश के लिए योगदान देना बहुत जरूरी है, अपने इसी उल्लेखनीय सेवा व कर्म से वह इंसान समाज में हमेशा स्मरणीय रह जाता है। ऐसा उद्गार वरिष्ठ समाज सेवक व भूतपूर्व कैप्टन पी.पी. सिंह ने व्यक्त किया। श्री सिंह जनकल्याण सामाजिक संस्था की नवीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

श्री सिंह ने संस्था के 9 वर्षों में किए गए समाज सेवा को सराहनीय बताते हुए कहा कि समाज में शोक, गरीबी, रोग, दमन, अन्याय तथा शोषण आदि को दूर करते हुए अंधविश्वास और पूर्वाग्रह से मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए संस्था द्वारा अधिक जोर दिया जाना चाहिए।उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि व गर्वित सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विपुल लखनवी, पत्रकार विनोद प्रधान, संतोष पांडे, जनकल्याण सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सरोज, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत तथा शिवसेना(उद्धव गट) के तुर्भे विभाग प्रमुख बालकृष्ण खोपड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी लालजी शर्मा, नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष मफतलाल चव्हाण, उपाध्यश संतोष बाबर, पंकज नरवरकर के अलावा वरिष्ठ पत्रकार फिलिक्स फर्नांडीस, अनंत गवई, रामप्रीत रॉय, परमानंद सिंह, अशोक पांडे, दीक्षा बुक सेंटर के संस्थापक दिनेश चव्हाण,, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्नीकृष्णन, प्रशांत भोईर, विनोद राम, संतोष नलावडे, अनिल कांगड़ा तथा विजय नायर उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें केक खिलाकर सभी ने बधाई दी। कार्यक्रम का सूत्र संचालन पत्रकार मनीष अस्थाना ने तथा आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी बलदेव सिंह ने किया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?