बहुचर्चित हत्या का खुलासा ठाणे शहर अपराध शाखा वागले यूनिट 5 ने सफलता हासिल करते दो गिफ्तार हुऐ

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 03, 2023
134

भिवंडी: ठाणे जिले के भिवंडी के कशेली गांव में बुधवार 7 दिसंबर 2022 की शाम करीब साढ़े सात बजे एक स्थानीय गुंडे और मजदूर ठेकेदार गणेश कोकाटे पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर जख्मी किया था इलाज के दौरान 8 दिसंबर 2022 को कोकाटे की मौत हो गई।

इस मामले में भिवंडी नारपोली पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में अज्ञात हमलवारों को गिरफ्तार करने के लिए ठाणे शहर पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध शाखा के सारे यूनिट व पुलिस थाने को सख्त सूचना दी गई थी।

ठाणे शहर पुलिस आयुक्त "जयजीत सिंह", सह पुलिस आयुक्त "दत्तात्रेय कराले", अपर पुलिस आयुक्त "अशोक मोराले", पुलिस उपायुक्त अपराध "शिवराज पाटिल", सहायक पुलिस आयुक्त "राजकुमार डोंगरे" के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक "विकास घोड़के" ठाणे अपराध शाखा वागले यूनिट 5 की टीम भी संयुक्त जांच कर रही थी।

अपराध शाखा वागले यूनिट 5 ने तांत्रिक विश्लेषण व सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान करके सहायक पुलिस निरीक्षक "भूषण शिंदे" की गुप्त सूचना पर 2 अभियुक्त-धनराज तोड़णकर,संदीप कुमार कनोजिया को गिरफ्तार करके बहुचर्चित हत्या का खुलासा करते हुए ठाणे शहर अपराध शाखा वागले यूनिट 5 ने बड़ी सफलता हासिल की है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?