आर्य समाज, वाशी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 24, 2022
376

नवी मुंबई :  नवी मुंबई परिसर के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलता व मार्गदर्शन के लिए आर्य समाज, वाशी द्वारा निशुल्क सरस्वती वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम 25 दिसंबर को सुबह 8.15 से 10.00 तक आयोजित किया गया है। इसी क्रम में संस्था द्वारा आगामी 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक अध्यात्मिक व क्रियात्मक वैदिक योग साधना शिविर का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह 6:00 से 7:30 तथा शाम 7:00 से 8:30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर शिविर संचालक स्वामी ब्रह्म विद्यानंद सरस्वती तथा आचार्य सत्यपाल जिज्ञासु के प्रवचन व शंका समाधान के अलावा रात्रि उपासना कब, क्यों, कैसे? दुखों से कैसे बचें विषयों पर प्रकाश डाला जायेगा।

 उक्त दोनों कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर सेक्टर 9ए, वाशी के प्रांगण में आयोजित किए गए हैं। समाज के प्रधान आर.के. दीवान ने इन कार्यक्रमों में सभी को सादर आमंत्रित किया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?