भाजपा की चित्रा वाघ ने एनएमएमसी को किया सक्रिय! बेथेल इंजील पेंटेकोस्टल चर्च ध्वस्त

By: Surendra
Dec 02, 2022
192


नवी मुंबई  :  महिला मोर्चा भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चित्रा वाघ के अथक प्रयासों के बाद और नवी मुंबई महापालिका को तमाम पत्र लिखने के बाद इसके साथ उनकी यात्रा के बाद, अवैध रूप से निर्मित चर्च बेथेल गास्मो पेंटेकोस्टल चर्च जो लाखों की सरकारी जमीन पर सीवुड्स में बनाया गया था। उसको नवी मुंबई महापालिका के अवैध निर्माण ध्वस्त विभाग को ध्वस्त करना ही पड़ा। ज्ञात हो‌ चित्रा बाघ ने बेथेल गॉस्पेल पेंटेकोस्टल चर्च, सीवुड्स के अवैध निर्माण का मामला उठाया था और एनएमएमसी आयुक्त राजेश नारवेकर और नवी मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारी बिपिन कुमार सिंह से मुलाकात भी की थी। अंततः अतिक्रमण रोधी विभाग ने अवैध ढांचे को गिरा दिया। नागरिकों के अनुसार प्रशासन को इसी भांति कार्य करना चाहिए क्योंकि धर्म के नाम पर वोटों की राजनीति करने वाले लोग वोटों के भय से इस तरीके के अवैध निर्माण को मूक रहकर एक प्रकार से मान्यता देते रहते हैं। नवी मुंबई में किसी चर्च को जो अवैध हो उसको ध्वस्त संभवत पहली बार किया गया है। नागरिकों ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया की वर्तमान सरकार किसी का मुंह देख कर वोटों के लिए राजनीति न कर नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। 

वहीं दूसरी तरफ अब एक और मांग उठ रही है की अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के उपायुक्त अमरीश पाटनीगिरे की भूमिका अत्यंत संदिग्ध रही है। और जो अभी भी जांच के दायरे में है। ज्ञात हो इस अवैध चर्च को भेजे गए अनेक नोटिस के बावजूद भी जब यह अवैध चर्च नहीं तोड़ा गया तब चित्रा बाघ ने कई बार इस बात पर अपनी आपत्ति जताते हुए इस को ध्वस्त करने की मांग की थी लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की गई। अमरीश पाटनीगिरे अवैध चर्च को ध्वस्त करने में हमेशा टाल बाजी करते रहे। इस बात पर चित्रा वाघ ने एनएमएमसी कमिश्नर से मुलाकात के दौरान उनके खिलाफ विभागीय जांच की मांग की थी।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?