शाहिद तौसीफ कांग्रेस अल्पसंख्यक का बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो सैय्यद आले अब्बास कांग्रेस अल्पसंख्यक के बने जिलाध्यक्ष

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 29, 2022
249

By : शाकिर अंसारी 

मुगलसराय : (चंदौली) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद तौसीफ को अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष व सैयद आले अब्बास को अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ओबीसी कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया, इस दौरान उत्साहित कांग्रेस जनों ने एक दूसरे का मुँह भी मीठा कराया नई सट्टी में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि शाहिद तौसीफ को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को काफी मजबूती प्रदान होगी, उन्होंने कहा कि शाहिद तौसीफ एक लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं, वे जुझारू, संघर्षशील व कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता हैं, माननीय प्रियंका गांधी जी, इमरान प्रतापगढ़ी साहब व शाहनवाज आलम साहब ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपकर एक अच्छा निर्णय लिया है वहीं सैयद आले अब्बास को अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक सराहनीय कदम उठाया है उनके नेतृत्व में संगठन को काफी मजबूती मिलेगा इस दौरान ओबीसी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश सचिव उषा यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहम्मद आफताब, तारिक अब्बास अनवर सादात, मोहम्मद आसिफ, फूलचंद मौर्य, रामधनी सोनकर,मु रियाज,दीपक यादव, तबरेज अंसारी, सुहेल नदीम, नैय्यर आजम,अजीत गिरी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?