साहू राठौर महासभा के नगर अध्यक्ष बने जितेंद्र गुप्ता

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 26, 2022
279

By : शाक़िर अंसारी

मुग़लसराय : (चंदौली) नगर के काली महाल निवासी जितेंद्र गुप्ता अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा के नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश के अनुमोदन पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। जितेंद्र साहू समाज के हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करने में हमेशा आगे रहे। ऐसे में संगठन ने उन्हें दायित्व सौंपा है। साथ ही पंद्रह दिनों के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जितेंद्र ने इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। वहीं समाज के लोगों के हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?