गर्वित द्वारा सौभाग्य कन्या छात्रवृत्ति योजना

By: Surendra
Nov 13, 2022
212

नवी मुंबई : नवी मुंबई स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा सौभाग्य कन्या छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 80% से अधिक अंक पाने वाली 11वीं की छात्रा सुश्री साक्षी संतोष धनावडे को चयनित किया गया है जिसके अंतर्गत साक्षी के वर्ष भर की फीस और पढ़ाई का खर्चा गर्वित द्वारा सौभाग्य कन्या छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा इस संबंध में ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सेन ने पहले इंस्टॉलमेंट का चेक साक्षी को प्रदान किया। गर्वित साक्षी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। ज्ञात हो गर्वित ने समाज के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं आरंभ की है जिनके अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 9:00 बजे भोजन वितरित किया जाता है। समय-समय पर सुंदरकांड का पाठ और श्रमजीवी वर्ग को भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसके अतिरिक्त पगर्वित भारत शोध केंद्र के अंतर्गत गर्वित भारत शिवओम तीर्थ ध्यान केंद्र की स्थापना अमलनेर जलगांव में की जा रही है। इस ध्यान केंद्र के द्वारा गर्वित भारत शोध केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी और इस शोध केंद्र में विशेष ध्यान विधि द्वारा अपने इष्ट के दर्शन, मुद्रा ध्यान द्वारा योग और निरोग की प्राप्ति, विद्यार्थियों हेतु मस्तिष्क संवर्धन तकनीक, विभिन्न ध्वनि एवं संगीत द्वारा रोग निवारण, आदिवासी क्षेत्रों की ग्रामीण चिकित्सा, नव दंपत्ति हेतु मेधावी संतान प्राप्ति तकनीक सहित तारामंडल अध्ययन के द्वारा मार्गदर्शन एवं 10 महाविद्याओं के पुनर्जागरण हेतु शोध की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विपुल लखनवी के अनुसार अभी तक कुछ सीमा तक सभी विषय पर शोध की जा चुकी है किंतु अभी उनकी और पुष्टि करनी है। यह केंद्र जलगांव धूलिया अमलनेर और आसपास के साधकों का मार्गदर्शन करेगा। आने जाने वाले साधकों की निशुल्क भोजन एवं रहने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में श्रमजीवी पत्रकारों को 1 वर्ष के मेडिक्लेम हेतु भी व्यवस्था की जाएगी। श्री लखनवी के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार किसी मेहनत कश मजदूर की भांति मेहनत कर अपना परिवार चलाते हैं लेकिन समाज के लोग उनपर ध्यान नहीं देते और उनकी मेहनत की कीमत ठीक से नहीं आंकते हैं। अपने 35 साल के साहित्यिक लेखन इत्यादि के क्षेत्र में काम करने के पश्चात श्री विपुल लखनवी श्रमजीवी पत्रकारों के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

गर्वित के संबंध में 99696800930 पर व्हाट्सएप संदेश लेकर और जानकारी मांग सकते हैं।  सहयोग के इच्छुक निम्न एकाउंट में धन सहयोग कर आयकर की धारा 80 जी के अंतर्गत 30% से 50% तक छूट हासिल कर सकते हैं। खाता 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575 । यू पी आई आई डी : GT22@UPI


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?