"कायस्थ समाज द्वारा परंपरागत रूप से विधि विधान से की गई श्री चित्रगुप्त पूजा"

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 27, 2022
183

By : शाकिर अंसारी 

मुगलसराय : (चंदौली) कायस्थ महासभा मुगलसराय द्वारा इंडियन आयल रोड, अलीनगर स्थित निशा फूड एंड हर्बल इंडस्ट्री के कार्यालय में कायस्थ समाज ने एकजुट होकर सादगीपूर्ण माहौल में परंपरागत रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। सायंकाल में संध्या आरती एवं कल दिनांक 28 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे प्रतिमा को आलू मिल, अलीनगर स्थित नहर में विसर्जन किया जाएगा।

यजमान के रूप में पूजा करने वाले कायस्थ महासभा मुगलसराय के संयोजक अभिषेक नारायण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी कायस्थों के इष्ट देवता और आदि पुरूष हैं। सृष्टि के आरम्भ में ही वे ब्रह्मा के सम्पूर्ण काया से प्रकट हुए थे इसी कारण उनके वंशज कायस्थ कहलाते हैं। कायस्थों का शस्त्र कलम है और कलम के बिना कुछ भी सम्भव नहीं। राष्ट्र के नवनिर्माण में कलमजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अक्षरों का विकास भगवान चित्रगुप्त ने ही किया था। ज्ञान प्रकाश सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त किसी जाति विशेष के नहीं अपितु आम जन के भगवान है। उनकी पूजा अर्चना से सभी का कल्याण होता है।

इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा मुगलसराय के संयोजक अभिषेक नारायण, विपिन कुमार सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, निशा श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य श्रीवास्तव, बिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, पीयूष रंजन, रंजन कुमार सिन्हा, सत्येंद्र श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव, बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?