गर्वित द्वारा सनातन लाइब्रेरी का शुभारंभ

By: Surendra
Oct 26, 2022
236


नवी मुंबई : कोपरखैरने स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा भारत के प्राचीन साहित्य परंपराओं और महत्व को जनमानस तक पहुंचाने हेतु इसके रजिस्टर्ड कार्यालय में सनातन लाइब्रेरी का शुभारंभ दिपावली के अवसर पर किया गया है। इसके अतिरिक्त कुछ समय पश्चात बुक बैंक भी स्थापित करने की योजना को साकार स्वरूप दिया जाएगा। ट्रस्टी के प्रमोटर विपुल लखनवी के अनुसार यह लाइब्रेरी निशुल्क रहेगी लेकिन जो लोग सनातन साहित्य को अपने घर ले जाकर पढ़ना चाहते हैं उनसे कुछ राशि का जो कि पुस्तक के मूल्य के बराबर होगा डिपॉजिट लिया जाएगा। पुस्तक वापस करने पर वह डिपाजिट राशि वापस कर दी जाएगी। जो जनमानस इन पुस्तकों को पढ़ना चाहेंगे वह वहीं पर बैठकर निशुल्क पढ़ सकते हैं। ट्रस्ट ने जनमानस से यह अपील की है यदि वह सनातन से संबंधित कोई पुस्तक जनमानस के अध्ययन हेतु ट्रस्ट को देना चाहते हैं तो वह संपर्क कर सकते हैं। लेकिन यह पुस्तकें किसी विशेष संप्रदाय से संबंधित न हो या उनका प्रचार न हो किंतु सनातन के महान पुरुषों की कथा और जीवनी का स्वागत रहेगा। 

इस लाइब्रेरी में गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित कल्याण पत्रिका के अतिरिक्त, पुराण, अन्य महापुरुषों के लेखों का संग्रह और सनातन साहित्य के अतिरिक्त कुरान, बाइबिल की कहानियां, स्वर्वेद , गीता और रामचरितमानस का भी समावेश है। इच्छुक जनमानस को लाइब्रेरी की सदस्यता लेने पर श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की जाएगी।

ट्रस्ट ने जनमानस से अधिक से अधिक लाभ उठाने और सहायता करने की अपील की है। 99696800930 पर व्हाट्सएप संदेश लेकर और जानकारी मांग सकते हैं। 

सहयोग के इच्छुक निम्न एकाउंट में धन सहयोग कर सकते हैं। 

खाता 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575

यू पी आई आई डी : GT22@UPI


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?