गर्वित द्वारा दीवाली पर मिट्टी दीपक वितरण व बेरोजगार हेतु अनुभव साझा योजना

By: Surendra
Oct 18, 2022
239

नवी मुंबई : कोपरखैरने स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एवं इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा गरीबों के घर में दीपावली पर दीपक प्रज्वलन हेतु मिट्टी के दियों का वितरण किया जा रहा है। ज्ञात हो अगस्त 2022 में स्थापित और सरकार द्वारा रजिस्टर्ड यह ट्रस्ट प्रति मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 9:00 बजे से कोपरखैरने सेक्टर छह स्थित गणेश मार्केट के सामने अग्रवाल बिहार के गेट पर निशुल्क भोजन वितरण कर रहा है इसके अतिरिक्त गरीबों को और योग्य छात्रों को हाल ही में 2 मीटर के शर्ट पीस का भी वितरण किया गया। अब दिवाली को देखते हुए गरीबों को मिट्टी के दीयों का वितरण किया जा रहा है। इस प्रकार से जहां एक तरफ दीए बनाने वाले कामगारों को अप्रत्यक्ष रूप से सहायता पहुंचेगी वही किसी गरीब के घर की दीपावली का दिया जल जाएगा। ज्ञात हो अन्य निर्धन हितकारी योजनाओं के अतिरिक्त पर्यावरण के क्षेत्र में गर्वित की ई विंग ने नेट के माध्यम से कई योजनाएं चलाई और छोटे बच्चों को पर्यावरण की ओर प्रेरित करने की दिशा में प्रयासरत है। बचपन से ही बच्चों को मिट्टी गंदी है दूर रहो यह सिखाते हैं इस कारण बच्चों में मिटृटी के प्रति प्रेम नहीं पैदा होता है और वे पर्यावरण को देश को भी नहीं समझ पाते हैं। इस कारण पहले बच्चों के लिए मिट्टी लगे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें देश भर से बच्चों ने अपने हाथों में मिट्टी लगाकर अपनी फोटो भेजी दूसरे चरण में बच्चों को इको गणपति बनाने हेतु प्रेरित किया गया और बच्चों से मिटृटी अथवा क्ले के गणपति बनाकर फोटो प्रवष्टि मांगी गई। इसमें गणपति कैसे बनाए जाते हैं उसको चित्र के माध्यम से बच्चों को समझाया गया। पेड़ों की महत्ता को समझाने के लिए छुईमुई के पेड़ को क्लिप के माध्यम से समझाया गया और बच्चों से कुछ प्रश्न उत्तर पूछे गए। 

ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व परमाणु वैज्ञानिक, कवि लेखक एंव पत्रकार विपुल लखनवी द्वारा अपने वेब चैनल के माध्यम से इंजीनियरिंग या अन्य ग्रेजुएट बच्चों को जिनको आसानी से नौकरी नहीं मिलती है उन को समझाने हेतु विभिन्न पदों पर कार्यरत अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारियों के इंटरव्यू के माध्यम से समझाया न गाइड जा रहा है। श्री लखनवी "गर्वित भारत शोध केंद्र की स्थापना" हेतु भी प्रयासरत है। इसमें सनातन को मानने वालों को स्वयं अपनी पूजा के माध्यम से अपने कष्ट निवारण हेतु सलाह दी जाती है। साथ में ध्यान केंद्र की स्थापना ध्यान मुद्रा का प्रचार प्रसार सचल मन वैज्ञानिक ध्यान विधि के द्वारा देव दर्शन और सनातन की शक्ति के अनुभव कराए जाते हैं। छात्रों हेतु माइंड मेमोरी को बढ़ाने के लिए विधि एवं स्वस्थ बच्चे को कैसे जन्म दिया जाए इस हेतु विवाहितों को भी मार्गदर्शन किया जा रहा है। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाने अपील की है। इच्छुक 9076074082 पर व्हाट्सएप संदेश लेकर और जानकारी मांग सकते हैं। सहयोग के इच्छुक निम्न एकाउंट में धन सहयोग कर सकते हैं। खाता 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?