गर्वित द्वारा निर्धनों को वस्त्र वितरण व अन्य

By: Surendra
Oct 11, 2022
230

नवी मुंबई : ग्रामीण आदि रिसर्च एंड इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित के माध्यम से निर्धनों को दिवाली के अवसर पर 2 मीटर शर्ट के पीस को बांटा जा रहा है। ज्ञात हो यह ट्रस्ट कोपरखैरने नवी मुंबई में सप्ताह के 3 दिन मंगलवार बृहस्पतिवार शनिवार प्रातः 9 बजे निशुल्क भोजन का वितरण करता है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण के क्षेत्र में गर्वित की ई विंग ने नेट के माध्यम से कई योजनाएं चलाई और छोटे बच्चों को पर्यावरण की ओर प्रेरित करने की दिशा में प्रयासरत है। बचपन से ही बच्चों को मिट्टी गंदी है दूर रहो यह सिखाते हैं इस कारण बच्चों में मिटृटी के प्रति प्रेम नहीं पैदा होता है और वे पर्यावरण को देश को भी नहीं समझ पाते हैं। इस कारण पहले बच्चों के लिए मिट्टी लगे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें देश भर से बच्चों ने अपने हाथों में मिट्टी लगाकर अपनी फोटो भेजी दूसरे चरण में बच्चों को इको गणपति बनाने हेतु प्रेरित किया गया और बच्चों से मिटृटी अथवा क्ले के गणपति बनाकर फोटो प्रवष्टि मांगी गई। इसमें गणपति कैसे बनाए जाते हैं उसको चित्र के माध्यम से बच्चों को समझाया गया। पेड़ों की महत्ता को समझाने के लिए छुईमुई के पेड़ को क्लिप के माध्यम से समझाया गया और बच्चों से कुछ प्रश्न उत्तर पूछे गए इन सभी प्रतियोगियों में 30 बच्चों को पुरस्कृत किया गया जो आने वाले समय में वार्षिकोत्सव पर दिया जाएगा। 

ट्रस्ट के चेयरमैन विपुल लखनवी के अनुसार "गर्वित भारत शोध केंद्र की स्थापना" भी प्रयासरत है। इसमें सनातन को मानने वालों को स्वयं अपनी पूजा के माध्यम से अपने कष्ट निवारण हेतु सलाह दी जाती है। साथ में ध्यान केंद्र की स्थापना ध्यान मुद्रा का प्रचार प्रसार सचल मन वैज्ञानिक ध्यान विधि के द्वारा देव दर्शन और सनातन की शक्ति के अनुभव कराए जाते हैं। छात्रों हेतु माइंड मेमोरी को बढ़ाने के लिए विधि एवं स्वस्थ बच्चे को कैसे जन्म दिया जाए इस हेतु विवाहितों को भी मार्गदर्शन किया जा रहा है। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाने अपील की है। इच्छुक 9076074082 पर व्हाट्सएप संदेश लेकर और जानकारी मांग सकते हैं। सहयोग के इच्छुक निम्न एकाउंट में धन सहयोग कर सकते हैं। खाता 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?