रोहनिया विधायक ने दुर्गा पंडाल का लिया जायजा

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 05, 2022
144

जगह - जगह पर दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर रोहनिया विधायक ने मां दुर्गा के चरणों में टेका मत्था

By : मयंक कुमार 

वाराणसी : रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने रोहनिया क्षेत्र के अलावा तमाम दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। तथा मां दुर्गा के आरती पूजन में सम्मिलित हुए। मां के आशीर्वाद के साथ ग्रामीण लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। रोहनिया क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा पंडाल ग्राम गौरा, मातलदेई, भदवार, रामपुर के तमाम पंडालों में भ्रमण किए।इसके अलावा रोहनिया विधायक द्वारा रमना दुर्गा पंडाल में भी उपस्थित हुए। रोहनिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक का प्रसन्नता पूर्वक अभिवादन किया। तमाम जगहों के दुर्गा पंडाल अत्यंत मनोरम थे। रोहनिया विधायक के साथ जिला अध्यक्ष अपना दल एस के डॉ नरेंद्र पटेल और अपना दल के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?