To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
दिलदारनगर : उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर के कक्षा 9वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार को छात्रा अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी गांव का एक युवक उसे जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। गांव के बाहर एक खाली मकान में जाकर अपने दोस्त को बुलाया।
नाबालिग का आरोप है कि वहां पर दोनों दोस्तों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। लड़की देर शाम घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई की जा रही है।
मामला सेवराई तहसील के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने बताया गांव के ही दो युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। कल देर शाम बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची। वह रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि गांव के ही दो लड़कों ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटी ने बताया है कि कॉलेज का गेट बंद होने के चलते वह वापस घर लौट रही थी। तभी गांव का अरमान रास्ते में मिल गया। बाइक को रोककर बेटी से बदतमीजी करने लगा।
बेटी के मना करने पर उसने गाली गलौज भी की। फिर जबरन उसे बाइक पर बैठाकर साथ में करहिया लेकर गया। वहां पर शोरगुल ज्यादा था तो वह वापस आ गया। गांव के बाहर सिवान में बने एक घर में बेटी को बंद कर दिया। यहां पर उसने अपने दोस्त को बुलाया। दोनों ने बेटी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने बताया कि रात में जब इसकी जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान को बताया। इसके बाद मंगलवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से एक नाबालिग है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers