भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से वाशी सार्वजनिक अस्पताल में सिटी स्कैन ठेकेदारो पर करवाई कि मांग

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 19, 2022
211

By : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : नगर निगम के आयुक्त माननीय अभिजीत बांगर से भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से वाशी मनपा  सार्वजनिक अस्पताल  में सिटी स्कैन मशीन ठेकेदार द्वारा नवी मुंबईकरों की चल रही वित्तीय लूट और बिना अनुबंध या जनादेश के भी मरीजों के जीवन के साथ चल रहे खेल के बारे में शिकायत की लगातार तीन वर्षों में लगभग 425% के अधिक भुगतान के कारण ठेकेदार के काम को रोकने के आदेश के बावजूद, अपनी खुद की सिटी स्कैन मशीन खरीदकर मरीजों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए, ठेकेदार ने कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से हाथ मिलाया और नगर निगम पर दबाव डाला गया।  लगभग 4 माह तक नगर निगम के विरुद्ध अवैध रूप से न्यायालय में मुकदमा दायर कर रोगियों से धन की वसूली जा रही है। बावजूद प्रशासन  और से कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?