जनकल्याण सामाजिक संस्था ने दी ,स्व. गायकवाड को भावभीनी श्रद्धांजलि

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 12, 2022
309

By - सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : समाज सेवक वह जनकल्याण सामाजिक संस्था के सातारा जिलाध्यक्ष संजय गायकवाड के आकस्मिक निधन पर संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वाशी में आयोजित इस सभा में स्वर्गीय गायकवाड को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि संस्था ने एक कर्मठ समाज सेवक को खो दिया है। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों की सेवा करते हुए एक अलग मुकाम बना लिया था ।श्री शर्मा ने आगे कहा कि स्वर्गीय गायकवाड जो भी सेवा भावी कार्य अधूरे छोड़ गए हैं उन्हें संस्था के माध्यम से हर संभव पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी ने स्वर्गीय गायकवाड के किए गए सामाजिक कार्य की विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस  अवसर पर पत्रकार विनोद प्रधान, युवा नेता मफतलाल चव्हाण, आरटीआई कार्यकर्ता विजय नायर, संस्था के उपाध्यक्ष लाल जी शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सरोज,नवी मुम्बई के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह के अलावा कई गणमान्यों ने स्वर्गीय गायकवाड को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?