नई मुंबई पुलिस अपराध शाखा ने लगभग 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की और 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 08, 2022
544


By  : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस आयुक्त बिपिनकुमार सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सुरेश मेंगड़े ने आज संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2022 को बेलापुर थाना क्षेत्र के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ बरामद करने की कार्रवाई की गयी है.  अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश पासलवाड़ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बीएस सैय्यद इंकी की टीम ने उरण फाटा में एकता विहार बस स्टैंड के पास जाल बिछाया कर और मेथाकुलोन (एमडी पाउडर) बेचने आए दो लोगों को हिरासत में लिया है.  जब्त नशीला पदार्थ अवैध कब्जे और बिक्री के लिए कुल 1 किलो 550 ग्राम  कि गैरकानून तरीके अपने पास रखकर बेचने के हेतु से लाये इसलिये NDPS कानून का उल्लंघन कि धारायें हिरासत में लिये व्यक्तीयों पर दर्ज की है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?