सर्वधर्मीय विकास मंच ने किया गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 29, 2022
214

नवी मुंबई : संविधान के द्वारा भारतीय नागरिकों को मिले हुए अधिकार से कोई भी नागरिक वंचित न रह जाए। यह देखना सरकार का ही नहीं बल्कि भारत के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। ऐसा उदगार भूतपूर्व सैनिक व उत्तर भारतीय नेता एस. सी. मिश्रा ने व्यक्त किया।  श्री मिश्रा   सर्वधर्मीय विकास मंच द्वारा वाशी स्टेशन के प्रांगण में आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह का संबोधित कर रहे थे। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि संगठन के बिना संसार में कोई भी स्थाई अथवा महान कार्य नहीं किया जा सकता है।उन्होंने राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा अर्जित करने के लिए मंच के कार्यों को सराहनीय बताते हुए उन्हें बधाई दी। समारोह में बोलते हुए अपना दल के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों ने अभी तक पूरी तरह आकार नहीं लिया है। हम सभी जिम्मेदार एवं जागरूक देशवासियों को हरसंभव प्रयास करना चाहिए कि शोषण विहीन एवं भयमुक्त समाज हमारे देश में स्थापित हो सके, जिससे भारत फिर सोने की चिड़िया कहलाए। इस अवसर पर सर्वधर्मीय  विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, कवि व लेखक विपुल लखनवी, वरिष्ठ पत्रकार नारायण जाधव, डॉ विनूजा मिश्रा, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, अपना दल नवी मुंबई के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने जहां अपने विचार व्यक्त किए वहीं गायक प्रशांत त्रिपाठी ने अपने गीतों तथा कवि नंदलाल थापर व कवियत्री मंजू गुप्ता ने अपनी रचनाएं सुनाकर समां बांध दिया।समारोह के विशेष आकर्षण रहे नन्हे वेदांत श्रीवास्तव, धवल मिश्रा, तथा कृष्व पाल ने अपनी तोतली जुबान से देशभक्ति कविताएं सुनाकर तथा शिखर संस्था के बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उक्त समारोह में नवी मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव उन्नीकृष्णन, वाशी विभाग के शिवसेना शाखा प्रमुख दिलीप चरवड़, शिखर संस्था की संचालिका पूजा पाल, वरिष्ठ पत्रकार फ्लेक्स फर्नांडिस, सुरेंद्र सरोज, परमानंद सिंह जनकल्याण सामाजिक संस्था के पदाधिकारी रमेश तिवारी, लालजी शर्मा, मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह, इस्माईल अंसारी, मनोज सिंह, विनोद रामचंद्रवंशी,  पुरुषोत्तम परमार के अलावा हीरा पाटिल, साईनाथ भगत, सलीम द्वाराजकार, जुबेर, हिरामण पाटील, आरा , विनोद, अशोक, निरंजन, नकुल, उत्तम दास, सुभाष चव्हाण उपस्थित थे। समारोह में वाशी स्टेशन के सफाई कर्मचारियों को मंच की ओर से मास्क वितरित किए गए। समारोह का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान ने किया।.....





 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?