समाजवादी पार्टी ने जौनपुर से अपने चार प्रत्याशी कि लिसट जारी कि है

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 27, 2022
260

By : मो, हारुन

जौनपुर : 4 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने शाहगंज से मौजूदा विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई को टिकट दिया है। इससे पूर्व शैलेंद्र यादव ललई सपा की सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। वहीं मल्हनी विधानसभा सीट से सपा ने विधायक लकी यादव को टिकट दिया है। 2020 में हुए उपचुनाव में लकी यादव ने अपने प्रतिद्वंदी धनंजय सिंह को चुनाव हराया था बदलापुर से बाबा दुबे लड़ेंगे चुनाव जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य है समाजवादी पार्टी ने यहां से ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे को टिकट दिया है। बाबा दुबे 2012- 17 तक सपा के विधायक रहे हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के रमेश विधायक ने उन्हें चुनाव हरा दिया था। इस चुनाव में बाबा दुबे तीसरे स्थान पर थे केराकत से तूफानी सरोज बने प्रत्याशी जौनपुर केराकत विधानसभा सीट सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी ने यहां से तूफानी सरोज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?