सनबीम स्कूल के डायरेक्टर ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

By: Izhar
Jan 22, 2022
202

दिलदारनगर : (गाजीपुर) देहवल गांव स्थित सनबीम स्कूल में विद्यालय के डायरेक्टर नवीन सिंह ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया

विद्यालय के डायरेक्टर नवीन सिंह ने पौधरोपण उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर नवीन सिंह को दीर्घायु होने की कामना की। नवीन सिंंह ने कहा कि आज के परिवेश में लोक पाश्चात्य सभ्यता के तहत अपना जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय परिसर में  पौधरोपण कर बहुत ही आंतरिक खुशी की अनुभूति हो रही है। मैं अन्य लोगो से भी पर्यावरण के प्रहरी के रूप में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करूँगा। इस दौरान उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर डायरेक्टर प्रवीण सिंह, प्रिंसिपल दीपक साव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?