सुबह आठ बजकर तीस मिनट ट्रक_और_स्कार्पियो में भिड़ंत दो लोग गंभीर रूप घायल इलाज के लिए रेफर

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 18, 2022
240

 By : मो, हारुन

नौपेड़वां : (जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भुगंज हाईवे पर आज सुबह लगभग 8:30 बजे ट्रक और स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई। मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक ले कर भागने में सफल रहा।स्कार्पियो में सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से स्कार्पियो में सवार घायल दो लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया।स्कार्पियो में सवार एक अन्य युवक ने अपना नाम विकास कुमार बात रहा है। उन्होंने बताया कि हम तीनों लोग लखनऊ से आ रहे थे। जौनपुर की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कार्पियो में जोर दार टक्कर मार दिया। जिसमें हमारे दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रक का नम्बर UP 72 E 9611 है स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया है। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?