एनडीटीवी के मशहूर वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 14, 2022
241

लखनऊ : मशहूर एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया हैं। शुक्रवार की सुबह हुई अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  कमाल खान का अचानक जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णनिय क्षति हुई है। कमाल खान का खबर करने का अंदाज उनको औरो से अलग करता था।लगभग तीन दशकों से टीवी पत्रकारिता से जुड़े कमाल खान के देश ही नही वरन विदेशो में भी प्रशंसक थे। खबर अयोध्या की हो या फिर किसी गरीब की रोटी और छत का सवाल हो,दर्शक ठहर कर उनकी रिपोर्ट देखा सुना करते थें। कमाल खान अपने पीछे परिवार में पत्नी रुचि और बेटा अमन को छोड़ गए है।उनके निधन पर कई राजनेताओ ने दुःख जताया है। लखनऊ से जब वे कोई रिपोर्ट करते थे तो उनकी आवाज दिल्ली में भी उसी गंभीरता से सुनी जाती थी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?