जौनपुर दुखियों,बेसहारों की खिदमत ही असली खिदमत है.... मौलाना वसीम शेरवानी

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 03, 2022
225

By : एम,एच, हारुन

जौनपुर : जमीअत उलमा ए हिंद जौनपुर के जिला अध्यक्ष हजरत मौलाना वसीम अहमद शेरवानी और समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में भयंकर शीत लहरी को देखते हुए ठंड के इस मौसम में बड़ी संख्या में नगर के प्रेमराजपुर निकट पुराना पान दरीबा स्थित वृद्धजन आवास वृद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों ने कंबल पाकर मौलाना वसीम अहमद शेरवानी और कमालुद्दीन अंसारी साहब के साथ गए हुए तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर हजरत मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि गरीबों, मजबूरों, दुखियों की खिदमत ही असली खिदमत होती है और अल्लाह ऐसी खिदमत को कुबूल फरमाता है। उन्होंने आगे कहा कि साहिबे हैसियत लोगों को ऐसी सेवा करते रहना चाहिए ताकि कोई भी जरूरत के सामानों से वंचित न रह जाए। नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी साहब ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करने से आत्मीय सुख मिलता है वही व्यक्ति पुण्य का भागीदार भी होता है। इस मौके पर हजरत मौलाना फैसल शाहगंज, अमजद भाई ढंडवारा, हाफिज अब्दुस्सलाम, तनवीर अहमद, शम्स तबरेज आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?