गाजीपुर : श्रावण मास के पहले सोमवार को जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के बाद डीएम और एसपी ने गाजीपुर से महाहर धाम तक जाने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में महाहर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाहर धाम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएंगी।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
