गाजीपुर : मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। बालिका के अपहरण के संबंध में उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रीन फील्ड हाईवे पर प्रधान की बरेजी गांव के पास से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिली थी। आरोप था कि अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति बालिका को लेकर चले गए। मामले में मुहम्मदाबाद थाने में बीएनएस की धारा 137(2) और 140(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में पुलिस की कई टीमें गठित कर बालिका की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार को उपनिरीक्षक ईश्वरचंद त्रिपाठी की टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले से संबंधित बताई जा रही रुकमा देवी (33) पत्नी त्रिभुवन बिंद, निवासी एकावस पट्टी, थाना सैदपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ईश्वरचंद त्रिपाठी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
